दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से अहम बैठक, राजस्थान की प्रमुख जल परियोजनाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
राजस्थान Jul 07, 2026 at 04:05 PM , 32नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर राज्य की प्रमुख जल परियोजनाओं और भविष्य की जल प्रबंधन रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन, यमुना जल परियोजना और राम जल सेतु लिंक परियोजना सहित राजस्थान की विभिन्न महत्वपूर्ण जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, केंद्र-राज्य समन्वय और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजस्थान की जल परियोजनाओं को केंद्र सरकार से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
बैठक में जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और नई परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी सहमति बनी। माना जा रहा है कि इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद राजस्थान की प्रमुख जल परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और प्रदेश की पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments