एसएमएस स्टेडियम में भव्य राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे उपस्थित
राजस्थान Jan 26, 2026 at 02:40 PM , 57जयपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सहभागिता की। समारोह में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा भव्य परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक एवं योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मान समारोह ने पुलिस बल की निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में घुड़सवारी शो, जर्मन ड्रिल, बैंड वादन तथा आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।
झांकियों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ ‘रंग-बिरंगे भारत’ की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का उल्लास और उत्साह देखने को मिला।
राज्य स्तरीय इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments