मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर फहराया तिरंगा, कहा—भारत विश्व का सबसे समृद्ध लोकतंत्र

राजस्थान , 119

जयपुर, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कंपनी कमांडर श्री राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सशस्त्र बल (आर.ए.सी.) की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को सलामी दी।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र है और हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान और त्याग के कारण ही आज हम लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top