जालोर के पंसेरी गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जनसंपर्क, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान , 53

Bhajanlal Sharma ने गुरुवार सुबह जालोर जिले के पंसेरी गांव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव में सुबह की सैर के दौरान ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का सहज और सरल अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल जा रहे छोटे बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां वितरित कर मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके विद्यालय और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली।
इसके बाद मुख्यमंत्री गांव की चौहटा पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल में शामिल हुए। यहां ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सभी मांगों को सुना और मौके पर मौजूद जिला कलक्टर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक Jogeshwar Garg, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री K. K. Bishnoi, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के गांव दौरे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Comments

Back to Top