*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल*

राजस्थान , 92

*डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई*

 

असम/जयपुर, 12 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में उन्होंने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री एवं अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार असम में सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई भी दी। 

 

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

------

Related Articles

Comments

Back to Top