मुख्यमंत्री से मिलीं जापान में भारत की राजदूत नगमा एम. मल्लिक, द्विपक्षीय सहयोग और निवेश पर हुई चर्चा
राजस्थान May 06, 2026 at 01:50 PM , 29मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर
लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पर आज जापान में भारत की राजदूत नगमा एम. मल्लिक ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भारत और जापान के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों, निवेश, औद्योगिक सहयोग तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास, तकनीकी सहयोग और रोजगार सृजन के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल, बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी देते हुए जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
राजदूत नगमा एम. मल्लिक ने उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं और औद्योगिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत और जापान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश निवेश एवं सहयोग के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।
शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सहयोग को और विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई।






_page-0001.jpg)
























Comments