राजस्थान दिवस पर परिवहन की बड़ी सौगात: 207 नई बसें होंगी शामिल, CM भजनलाल शर्मा करेंगे फ्लैग ऑफ

राजस्थान , 43

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर यातायात सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार (19 मार्च) को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रोडवेज बेड़े में 207 नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टारलाइन बसें और 28 एसी बसें शामिल हैं।
इन बसों के शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक और सुव्यवस्थित परिवहन सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
नई बसों के संचालन से न केवल यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आमजन को समयबद्ध और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top