UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अनुज अग्निहोत्री ने हासिल किया शीर्ष स्थान, राजस्थान का बढ़ाया मान

राजस्थान , 65

जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में शीर्ष स्थान हासिल कर अनुज अग्निहोत्री ने राजस्थान का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी और गर्व का माहौल है।
अनुज अग्निहोत्री की इस ऐतिहासिक सफलता पर राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने फोन पर उनसे और उनके परिजनों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनुज की मेहनत, समर्पण और उनके परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बताया गया कि अनुज की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के मार्गदर्शन व आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
अनुज अग्निहोत्री की इस उपलब्धि से राजस्थान गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। राज्य के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top