पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिल रही है नौकरी, राजस्थान पुलिस देश की अग्रणी शक्ति: अमित शाह
राजस्थान Jan 10, 2026 at 06:15 PM , 153जयपुर।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में नव चयनित कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब राजस्थान के युवाओं को बिना किसी सिफारिश और खर्च के, पूरी तरह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस देश की अग्रणी, सक्षम और अनुशासित पुलिस बलों में शामिल है।
श्री शाह ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से न केवल योग्य युवाओं को अवसर मिल रहा है, बल्कि व्यवस्था में जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने नव चयनित कॉन्स्टेबलों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून लागू कर न्याय प्रणाली को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने आरपीए में नवनिर्मित मल्टीपरपज इंडोर हॉल का वर्चुअल लोकार्पण किया। वहीं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्थान साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद श्री मदन राठौड़, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) श्री भास्कर ए. सावंत, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में नव चयनित कॉन्स्टेबल उपस्थित रहे।








_page-0001.jpg)
























Comments