*नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की स्व. माताजी को दी श्रद्धांजलि*

राजस्थान , 82

*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पहुंचे काठूवास* 

 

 

_*- केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह, सांसद श्री मदन राठौड़ भी रहे मौजूद*_

 

कोटपूतली-बहरोड़/जयपुर, 05 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को कोटपूतली-बहरोड़ की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

 

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह, सांसद श्री मदन राठौड़ और विधायक श्री देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

-----

Related Articles

Comments

Back to Top