*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जैसलमेर आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत*

राजस्थान , 93

जैसलमेर/जयपुर, 26 फरवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर में एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंची हैं। 27 फरवरी (शुक्रवार) को श्रीमती मुर्मु जैसलमेर के पोकरण में आयोजित वायुशक्ति-2026 अभ्यास में शामिल होंगी।
-----

Related Articles

Comments

Back to Top