मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, सेना के शौर्य और आधुनिक शक्ति का प्रदर्शन
राजस्थान Jan 08, 2026 at 09:40 PM , 56जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 78वें सेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में चार दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए गए आधुनिक हथियारों, तोपों, आर्टिलरी उपकरणों और अन्य सैन्य संसाधनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड फोर्सेज द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग, स्काई डाइविंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम में वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, बलिदान और देश के प्रति योगदान को नमन किया। यह प्रदर्शनी युवाओं और आमजन को भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी क्षमताओं से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास 

















_page-0001.jpg)
























Comments