मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
राजस्थान Jan 06, 2026 at 05:28 PM , 98जयपुर।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सचिवालय परिसर स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचे, जहां उन्होंने जनसमस्या समाधान की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फोन पर विभिन्न फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हेल्पलाइन 181 आमजन और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments