बच्चों पर मोबाइल गेम्स के दुष्प्रभावों को लेकर नियंत्रण की आवश्यकता : श्री बालमुकुंद आचार्य, विधायक हवामहल
राजस्थान Feb 21, 2026 at 09:20 PM , 99जयपुर, 21 फरवरी। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। विधानसभा परिसर में शनिवार को हवा महल विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में तकनीक ने जहां जीवन को सरल बनाया है, वहीं इसके कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं, विशेष रूप से बच्चों पर। इस संदर्भ में यह गंभीर चिंता का विषय है कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल एवं टीवी पर उपलब्ध हिंसात्मक (मारधाड़ वाले) गेम्स की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में बच्चे कॉमिक्स, प्रेरणादायक कहानियों एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करते थे। किन्तु समय के साथ मनोरंजन के साधनों में परिवर्तन हुआ है और अब मोबाइल गेम्स ने उनकी जगह ले ली है। दुर्भाग्यवश, इन गेम्स में बढ़ती हिंसा बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
श्री आचार्य ने कहा ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं, जहां बच्चे इन गेम्स में इस कदर लिप्त हो जाते हैं कि वे स्वयं को उस खेल का पात्र मानने लगते हैं। इसके परिणामस्वरूप न केवल उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि कई बार वे ऑनलाइन धोखाधड़ी, आर्थिक लेनदेन और अन्य खतरनाक स्थितियों का भी शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने कहा यह स्थिति बच्चों के भविष्य के लिए एक प्रकार का “मानसिक वायरस” सिद्ध हो सकती है, जो उनके विवेक, सोचने-समझने की क्षमता एवं शैक्षिक विकास को प्रभावित करता है।






_page-0001.jpg)
























Comments