राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राजस्थान Feb 19, 2026 at 12:30 PM , 94जयपुर, 19 फरवरी।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को लोकभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उनकी छवि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, सुशासन और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।
राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज में न्याय और समानता स्थापित करने के लिए उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया।
श्री बागडे ने आमजन से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।






_page-0001.jpg)
























Comments