भिवाड़ी फैक्ट्री अग्निकांड पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया गहरा शोक

राजस्थान , 78

मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

जयपुर, 16 फरवरी। हरिभाऊ बागडे ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से हुए भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुखद घटना से उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई है। उन्होंने दिवंगतों की पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
गौरतलब है कि खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हुई इस आगजनी की घटना में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top