*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर*
राजस्थान Feb 15, 2026 at 07:49 PM , 80*प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात*
*21 हजार युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र*
*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा - प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मिलेगी नई शक्ति*
जयपुर, 15 फरवरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में 23 हजार 500 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, रोजगार उत्सव के तहत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई शक्ति मिलेगी तथा प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का भी संचार होगा।
-----






_page-0001.jpg)
























Comments