*मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का किया जलाभिषेक*

राजस्थान , 90

जयपुर, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सपत्नीक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।

श्री शर्मा ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर आरती उतारी। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर नियोजित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
----

Related Articles

Comments

Back to Top