अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नमन
राजस्थान Feb 11, 2026 at 11:10 AM , 76मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर चिंतक एवं राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ‘अंत्योदय’ का जो मंत्र दिया, वह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं को पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनका ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो अंत्योदय की भावना को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments