राज्य बजट 2026-27 को अंतिम मंज़ूरी से पहले अहम बैठक, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की चर्चा
राजस्थान Feb 10, 2026 at 07:30 PM , 44जयपुर। राज्य बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के बाद मंगलवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर बजट से जुड़े प्रमुख बिंदुओं और प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस अहम बैठक में राज्य की वित्तीय रूपरेखा, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा आर्थिक संतुलन से जुड़े विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में बजट के प्रभावी क्रियान्वयन और वित्तीय अनुशासन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) श्रीमती टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) श्री राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) श्री कुमारपाल गौतम तथा निदेशक वित्त (बजट) श्री बृजेश किशोर शर्मा भी उपस्थित रहे।
सूत्रों के अनुसार, राज्य बजट 2026-27 में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। यह बजट प्रदेश की आर्थिक दिशा और जनहित योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments