राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सुश्रुत भवन ओपीडी का किया लोकार्पण
राजस्थान Feb 09, 2026 at 02:15 PM , 70जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए आयुर्वेद को भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद आज न केवल देश बल्कि विश्वभर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के नवीन सुश्रुत ओपीडी भवन का विधिवत लोकार्पण किया तथा एनआईए परिसर में आयोजित स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में आयुर्वेद के ऐतिहासिक विकास, अनुसंधान कार्यों और आधुनिक चिकित्सा में इसके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रताप राव जाधव, उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री श्री प्रेमचंद चंद बैरवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने एनआईए को आयुर्वेद शिक्षा, शोध और उपचार का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि राज्य सरकार आयुष प्रणाली को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments