अलवर से गूंजी फिटनेस और वन्यजीव संरक्षण की हुंकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ
राजस्थान Feb 08, 2026 at 09:11 AM , 78अलवर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
मैराथन के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर, सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री रणदीप हुड्डा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न देशों से आए धावक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि खेल आयोजन न केवल युवाओं को स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का भी प्रभावी संदेश देते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई। मैराथन में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन (एलीट पुरुष एवं महिला वर्ग), 21 किलोमीटर फोर्स रन, 21 किलोमीटर ओपन हाफ मैराथन तथा 10 किलोमीटर ओपन मैराथन श्रेणियों को फ्लैग ऑफ किया गया।
पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने अलवर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई।






_page-0001.jpg)
























Comments