अलवर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत, डीएमआईसी बड़ौदा मेव इंटरचेंज पर राज्य मंत्री संजय शर्मा ने किया अभिनंदन

राजस्थान , 110

अलवर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के शनिवार को अलवर आगमन पर डीएमआईसी बड़ौदा मेव इंटरचेंज टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत स्थल पर संगठनात्मक एकजुटता और उत्सव जैसा माहौल रहा।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top