मुख्यमंत्री ने माँ राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर बेटियों के सशक्तीकरण का लिया संकल्प

राजस्थान , 18

**जयपुर।** अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में मुख्यमंत्री ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर जगत जननी माँ जगदम्बा की आराधना की। इसके उपरांत उन्होंने माँ दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों को शक्ति, स्नेह और संस्कारों का पावन स्वरूप बताते हुए कहा कि बेटियों के खिलखिलाते चेहरे हर आँगन को खुशियों से महका देते हैं। प्रदेश की प्रत्येक बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यह सरकार का परम संकल्प है।
 
मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली और जनकल्याण बनाए रखने की प्रार्थना की।
 
**कन्या पूजन के माध्यम से बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया।**

Related Articles

Comments

Back to Top