**नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी से भेंट, राजस्थान के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा**

राजस्थान , 14

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी से शिष्टाचार भेंट की।
 
इस दौरान राजस्थान में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के विकास को नई गति देने, युवाओं के लिए रोजगार एवं शिक्षा के बेहतर अवसर सृजित करने और विकास की संभावनाओं को विस्तार देने पर भी विचार-विमर्श किया।
 
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करते हुए **‘विकसित राजस्थान’** के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top