प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान कार्यक्रम में संशोधन मतदान, पंच-सरपंच के नामांकन, मतगणना एवं उपसरपंच चुनाव की तिथियों में बदलाव

राजस्थान , 42

जयपुर, 06 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए पंच, सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के मतदान एवं मतगणना सहित पंच-सरपंच पदों के नामांकन एवं उपसरपंच चुनाव की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान अब 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को होगा, जबकि पूर्व कार्यक्रम में 23 अक्टूबर निर्धारित था। मतदान दलों का प्रस्थान भी 22 अक्टूबर से बदलकर 21 अक्टूबर किया गया है। पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन की तिथि 24 अक्टूबर से बदलकर 23 अक्टूबर, मतदान की तिथि 25 अक्टूबर से बदलकर 24 अक्टूबर तथा मतगणना की तिथि भी 25 अक्टूबर से बदलकर 24 अक्टूबर कर दी गई है। उपसरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर के स्थान पर 25 अक्टूबर को होगा।  

उन्होंने बताया  कि द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 29 अक्टूबर से बदलकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। मतदान दलों का प्रस्थान 28 अक्टूबर से बदलकर 27 अक्टूबर होगा। पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन की तिथि 30 अक्टूबर से बदलकर 29 अक्टूबर, मतदान एवं मतगणना की तिथि 31 अक्टूबर से बदलकर 30 अक्टूबर तथा उपसरपंच का चुनाव 1 नवम्बर से बदलकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। 
तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 04 नवम्बर से बदलकर 03 नवम्बर 2026 कर दिया गया है। मतदान दलों का प्रस्थान 3 नवम्बर से बदलकर 2 नवम्बर होगा। पंच एवं सरपंच पद के लिए नामांकन की तिथि 5 नवम्बर से बदलकर 4 नवम्बर, मतदान एवं मतगणना की तिथि 6 नवम्बर से बदलकर 5 नवम्बर तथा उपसरपंच का चुनाव 7 नवम्बर से बदलकर 6 नवम्बर 2026 कर दिया गया है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संशोधित कार्यक्रम में मतदान का समय यथावत प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। पंच एवं सरपंच पद की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी।
—

Related Articles

Comments

Back to Top