*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति*

राजस्थान , 18

*57 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड, संपर्क सड़क निर्माण एवं क्षतिग्रस्त संपर्क सड़कों की होगी मरम्मत* 

*किसानों और व्यापारियों को मिलेंगी आधारभूत सुविधाएं, मण्डियों में आवक बढ़ने से राजस्व में होगी वृद्धि*

जयपुर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 57 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इससे मण्डी यार्ड निर्माण, विद्युत कार्य, संपर्क सड़कों का निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति बज्जू (बीकानेर), नोखा (बीकानेर), खाजूवाला (बीकानेर), श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), पलसाना (सीकर), जैसलमेर, प्रतापगढ़, मण्डावरी (दौसा), महवा (दौसा), बारां, नाहरगढ़ (बारां), उनियारा (टोंक), समरानियां (बारा), निवाई (टोंक), सादुलपुर (चूरू), बिजयनगर (ब्यावर), रिडमलसर (श्रीगंगानगर), कपासन (चित्तौड़गढ़), डीडवाना, भीनमाल, मदनगंज-किशनगढ़, डेगाना, कामां (डीग), नागौर, अनाज मण्डी उदयपुर, सीकर, चौमहला (झालावाड़), अनाज मण्डी कोटा, घड़साना (श्रीगंगानगर), संगरिया (हनुमानगढ़) में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगें। इन विकास कार्यों से मण्डियों में किसानों और व्यापारियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे कृषि विपणन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

कृषि उपज मण्डी समितियों में यार्ड के निर्माण कार्यों एवं विद्युत कार्यों से व्यापारियों एवं किसानों हेतु मूलभूति सुविधा में विस्तार होगा, साथ ही, मण्डी से जुड़ी संपर्क सड़कों के निर्माण एवं क्षतिग्रस्त सम्पर्क सड़कों की मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी उपज सुगमता से मण्डी तक ला सकेंगे। इससे मण्डियों में फसलों की आवक बढ़ेगी, किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी तथा मण्डी राजस्व में भी वृद्धि होगी।
-------

Related Articles

Comments

Back to Top