*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सोमवार को भरतपुर एवं खैरथल-तिजारा दौरा*

राजस्थान , 29

*विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, जनसभाओं को करेंगे संबोधित*

जयपुर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर एवं खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के बिड्यारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री खैरथल-तिजारा जिले में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
--------

Related Articles

Comments

Back to Top