*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण और रामदेवरा दौरे पर*

राजस्थान , 27

*पावन धाम जैतारण से ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली को करेंगे रवाना*

 

*जनसभा को करेंगे संबोधित, युवाओं से भी करेंगे संवाद*

 

*रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन-पूजन कर पदयात्रा में होंगे शामिल*

 

जयपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को ब्यावर जिले के जैतारण एवं जैसलमेर जिले के रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जैतारण स्थित मरुधर केसरी पावन धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा यहां दर्शन-पूजन के बाद ‘सेवा संकल्प’ बाइक रैली को रवाना करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री रामदेवरा पहुंचेंगे, जहां वे बाबा रामदेव पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।

 

मुख्यमंत्री रामदेवरा में युवाओं से संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे युवाओं से सीधे संवाद करते हुए उनके विचारों, आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को जानेंगे तथा प्रदेश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर चर्चा करेंगे।

------

Related Articles

Comments

Back to Top