सरकार का फोकस एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी कनेक्शनों में शिफ्ट करें,
राजस्थान Sep 20, 2026 at 05:25 PM , 21आमनागरिकों से डीपीएनजी सुविधाओं से जुड़ने का आग्रह-एमडी श्री पाटनी
जयपुर, 20 सितंबर। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक श्री विनय पाटनी ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार का फोकस एलपीजी कनेक्शनों को डीपीएनजी कनेक्शनों में शिफ्ट करना है इसके लिए आरएसजीएल सहित सीजीडी संस्थाओं द्वारा आधारभूत संरचना के तेजी से विस्तार और विस्तारित क्षेत्र में प्राथमिकता से डीपीएनजी सहित औद्योगिक व व्यावसायिक कनेक्शन जारी करने के समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने आमनागरिकों से डीपीएनजी सुविधा से जुड़ने का आग्रह किया।
एमडी श्री विनय पाटनी ने आरएसजीएल के 14 वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हरित और स्वच्छ उर्जा के साथ ही डीपीएनजी सुरक्षित, सहज उपलब्ध और 24 गुणा 7 सेवा सुविधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीजीडी संस्थाओं द्वारा करीब 2 लाख परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। आरएसजीएल द्वारा गत तीन माह में ही करीब 4500 नए परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा है। 66 व्यावसायिक कनेक्शन जारी किये हैं।
आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक सीपी चौधरी, विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि घरेलू डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने के साथ ही हॉस्टल्स, होटल्स, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ओैद्योगिक प्रतिष्ठानों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने के लिए प्राथमिकता से संरचना विकसित की जा रही है और उपलब्ध संरचना क्षेत्र में कनेक्शन जारी किये जा रहे हैं।
आरएसजीएल के मुख्य वित अधिकारी श्री दीप्तांशु पारीक और उपप्रबंधक आईटी श्री गगनदीप राजोरिया, सीएस विनिता सोनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा स अधिकारी व कार्मिकों ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments