**श्रावण पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना**

राजस्थान , 20

**जयपुर।** श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में देवाधिदेव महादेव का विधिवत पूजन-अभिषेक एवं हवन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
 
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान महादेव का आशीर्वाद राजस्थान के सभी परिवारजनों पर सदैव बना रहे तथा प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की निरंतर वर्षा होती रहे।
 
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और भगवान शिव की आराधना के साथ प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top