मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ब्रह्मकुमारीज संस्थान की बहनों ने की मुलाकात
राजस्थान Aug 24, 2026 at 08:05 PM , 24 **जयपुर।** मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर ब्रह्मकुमारीज संस्थान की बहनों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बहनों ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर संस्थान के **90वें स्थापना दिवस समारोह** में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान **नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन** के तहत दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में आयोजित **नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान** के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। यह अभियान **6 अगस्त से 20 अगस्त** तक आयोजित किया जा रहा है।
ब्रह्मकुमारीज संस्थान की बहनों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों के महत्व को रेखांकित किया।






_page-0001.jpg)
























Comments