ममता चैरीटेबल ट्रस्ट का संकल्प,हम बनें असह्ययो के विकल्प:-राजीव मिश्रा
अन्य खबरे Jan 06, 2021 at 06:35 PM , 538लखनऊ! आज दिनाँक 6 जनवरी दिन बुधवार को कम्बल वितरण महाअभियान में चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा के अगुवाई में 5-5स्वयंसेवको की 10 टीमो ने शहर जे विभिन्न क्षेत्रों में सघन वितरण अभियान चलाया जो रात में भी जारी रहेगा।अभियान में अस्पतालों ,रेलवे एवं बस स्टेशनों,रैन बसेरों,सब्जी मंडियों,मन्दिरो,मस्जिदों,झुग्गियो इत्यादि स्थानों पर खोज खोज कर असहाय जरूरतमन्दों को कम्बल दिए गए,यह अभियान आज रात में भी जारी रहेगा।ट्रस्ट के मुखिया राजीव मिश्रा ने बताया कि ऐसे लाचार लोग जो बिना किसी पहचान के शहर में ठंड में रात गुजारने को मजबूर हैं, उनका नाम चयन में नही आ पा रहा था ,इसलिए यह पूरे शहर में सघन वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
जबकि चयनित जरूरतमन्दों हेतु मुनेश्वर पुरम,हैदर कैनाल,आलमनगर,और प्रभात पुरम में शिविर लगाकर हजारो गरीबो को कम्बल वितरण किया गया।कार्यक्रम संयोजन एव प्रबन्धन में डॉ डीसी गुप्ता,सत्यदेव शुक्ला, एसपी विश्वकर्मा,कैलाश शुक्ला, रामशंकर राजपूत,अनीता सिंह,बीएन गुप्ता,सरिता शर्मा ,अनिल शुक्ला ,राजेश शुक्ला,एवं बीआर ध्रुव ने मुख्य रूप से वितरण में योगदान किया,इस अवसर पर विपिन मिश्रा राहुल कुशवाहा,मोहित मिश्रा,सहित हजारो लाभार्थी उपस्थित रहे।



























Comments