दूसरे चरण के लिए जल्द ही बीजेपी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी
अन्य खबरे Apr 22, 2023 at 06:35 PM , 292लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पहले चरण में नगर निगम के लिए तय किये गए प्रत्याशी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं। दूसरे चरण के लिए जल्द ही बीजेपी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। यूपी में प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली दौरे पर गए हैं। जहां वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक कर दूसरे चरण के निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करेंगे।
बताते चलें कि यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए 4 मई जबकि दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की जाएगी। परिणाम 13 मई को काउंटिंग के बाद घोषित किये जाएंगे।



























Comments