ईद-उल-फित्र के अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव को बधाई दी

अन्य खबरे , 241

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है जिसमें समाज के हर तबके के लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यहां ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज अदा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से शनिवार को किये गये ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।’’
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा समेत कई प्रमुख लोग को ईद-उल-फित्र के अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी ने बधाई दी.उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर अपनी बधाई दी।

मायावती ने ट्वीट में कहा '' उत्तर प्रदेश तथा देश-दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों एवं उनके परिवार वालों को ईद उल-फित्र की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। रमजान के एक महीने के रोजे के बाद ईद की खुशी में अपने ग़रीब ज़रूरतमन्द पड़ोसियों का भी ज़रूर ख़्याल रखें, इसी में असली खुशी है।''

 

Related Articles

Comments

Back to Top