लखनऊ की 433 मस्जिदों में शांतिपूर्वक ढंग से ईद की नमाज हुई संपन्न

जनपत की खबर , 375

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ की मस्‍ज‍िदों में सुबह 9 बजे टीले वाली मस्जिद, 10 बजे ऐशबाग ईदगाह और 11 बजे आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा में नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे थे। वहीं लोगों ने देश में शांति, अमन, चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। वहीं ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल, पीएसी, नागरिक पुलिस और आरएएफ के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। लखनऊ की 433 मस्जिदों में शांतिपूर्वक ढंग से ईद की नमाज संपन्न हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top