अखिलेश यादव ने ईद की मुबारकबाद के साथ लोगों को दिया भाईचारे का संदेश

जनपत की खबर , 475

लखनऊ। पूरे देश में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सपा नेता राजेंद्र चौधरी, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा और लखनऊ से सपा मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा भी मौजूद रहीं। बता दें कि ईद की नमाज अदा होने के बाद अखिलेश यादव ने सभी को ईद की मुबारकबाक दी और लोगों से कहा कि हम सब मिलकर रहें और एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारा, प्रेम और मोहब्बत को बढ़ाने का काम करें। सपा मुखिया ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब हैं भाई-भाई उसी संस्कृति को और आगे बढ़ाएं। साथ ही जिस संस्कृति और परम्पराओं में हम सब एक दूसरे से जुड़े हैं, जो आपस में एक दूसरे का सम्मान करने की हमारे देश की पहचान रही है वो और आगे बढ़े।

Related Articles

Comments

Back to Top