मोहित जायसवाल अपहरण कांड में माफिया अतीक अहमद सहित 17 आरोपियों पर आरोप तय

अन्य खबरे , 219

लखनऊ।
 प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा करके लखनऊ से देवरिया जेल ले जाकर मारपीट कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अपने नाम करवाने के मामले में माफिया अतीक अहमद व उनके पुत्र उमर अहमद सहित 17 आरोपियों पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय विक्रम सिंह ने  आरोप तय कर दिया है। अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह आगामी 20 अप्रैल को मामले में गवाह पेश करें।
          अदालत ने इस मामले में आरोपी अतीक अहमद पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोप तय किए जबकि जेल में उसके पुत्र मोहम्मद उमर, गुलाम सरवर, जफरुल्लाह मुख्तार,मुख्तार आलमगीर,वलाकत अली अंसारी, मोहम्मद आमिर कुरेशी, मोहम्मद हमजा, जकी अहमद, मोहम्मद फारुख एवं गुलाम मोइनुद्दीन सिद्दीकी को जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top