उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी का तृतीय चरण एन.आई.सी. के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न
अन्य खबरे Mar 28, 2023 at 07:20 PM , 426देशी मदिरा की 127 विदेशी मदिरा की 143, बीयर की 19 भांग की 47 दुकानों तथा 12 माडल शॉप्स का व्यवस्थापन हुआ
लखनऊ, दिनांक 28 मार्च, 2023
श्री संजय आर. भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव आबकारी विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि देशी मंदिरा को 165 विदेशी मदिरा की 179 बीयर की 19 भाग की 211 दुकानों तथा 16 मॉडल शॉप्स के व्यवस्थापन हेतु तृतीय चरण की ई-लाटरी दिनांक 28.03.2023 को प्रदेश के 64 जिलों में एन.आई.सी. राज्य स्तरीय इकाई एवं जिला स्तरीय इकाईयों के विशेषज्ञों के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन सम्पादित की गई। इसमें देशी मदिरा की 127 विदेशी मदिरा की 143, बीयर की 19 भांग की 47 दुकानों तथा 12 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ। इन दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग रूपया 56.25 करोड़ की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। देशी मदिरा की व्यवस्थित हुई 127 दुकानों में लगभग 77.94 लाख बल्क लीटर कोटा व्यवस्थित हुआ। ई-लॉटरी के तृतीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 1550 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग रुपया 5.15 करोड़ प्राप्त हुआ। अवशेष 244 दुकानों का व्यवस्थापन ई टेण्डर के माध्यम से अगल चरण में सम्पन्न कराया जायेगा।



























Comments