उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह से पुर्तगाल एसोसिएशन ऑफ वाटर टेक्नोलॉजी कंपनी की वरिष्ट अधिकारी सुश्री लियोनोर कार्डो ने मुलाक़ात की

अन्य खबरे , 318

लखनऊ 27 मार्च 


उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह से आज इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई की पुर्तगाल (युरोप) में सहयोगी संस्था पुर्तगाल एसोसिएशन ऑफ वाटर टेक्नोलॉजी कंपनी की वरिष्ट अधिकारी सुश्री लियोनोर कार्डो ने मुलाक़ात की तथा जल शक्ति मंत्री जी से जल के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग पर विचार साझा किया।

उल्लेखनीय है कि इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई की पुर्तगाल (युरोप) में सहयोगी संस्था पुर्तगाल एसोसिएशन ऑफ वाटर टेक्नोलॉजी कंपनी की वरिष्ट अधिकारी सुश्री लियोनोर कार्डो वर्तमान समय में भारत आई हैं तथा प्रगति मैदान में उनका एक जल संशाधन तकनीक का एक प्रदर्शन चल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top