अखिलेश और प्रियंका ने भाजपा सरकार पर कसा तंज
हेडलाइंस Dec 08, 2020 at 04:04 PM , 408लखनऊ। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद में राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार अपनी नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों का समर्थक बताया है।
इसे लेकर प्रियंका और अखिलेश ने ट्वीटर के माध्यम से निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि, जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। यह संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। आइए, किसानों का साथ दें।
इससे पहले प्रियंका ने लिखा कि, प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने तथा पीएम मोदी के लिए 16,000 करोड़ का स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों को 14,000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। यह सरकार तो केवल देश के अरबपतियों के बारे में सोचती है।
अखिलेश ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे, वो क्या हमसे निपटेंगे। नहीं चाहिए भाजपा। ज्ञात हो कि अखिलेश को कल कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही लखनऊ पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ लखनऊ में महामारी एक्ट के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया है।



























Comments