राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

अन्य खबरे , 386

लखनऊ।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल  जी ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना सन्देश में राज्यपाल जी ने कहा कि शिव भारतीय दर्शन में वह ऊर्जा शक्ति है जिसमें संपूर्ण ब्रहमांड वास करता है। शिव समस्त विश्व के लिए कल्याण की कामना हैं। शिवरात्रि का पर्व कल्याण की इसी आध्यात्मिक कामना के प्रसार का पर्व है।  उन्होंने कहा पर्व व त्योहार हमारी परम्पराओं को संरक्षित करते हैं, मनुष्य में सामाजिकता का विकास करते हैं।  

Related Articles

Comments

Back to Top