उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सन्त रविदास जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
अन्य खबरे Feb 04, 2023 at 08:40 PM , 279लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
ने एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मौर्य ने सन्त रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर कहा कि सन्त रविदास ने अपने विचारों व रचनाओं से समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत कर मानवजाति के कल्याण का मार्ग दिखाया । एकता, समानता व कर्म प्रधानता के उनके संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।संत रविदास जी का जीवन हर व्यक्ति को समान अधिकार और न्याय देकर समाज को एक करने के लिए समर्पित रहा।
कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार संत रविदास जी के विचारों को चरितार्थ करते हुए हर वर्ग को विकास में भागीदार बनाकर उनके जीवनस्तर को उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया।हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता, समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें।कहा कि उनकी महान रचनाएँ एवं सिद्धांत हम सबको सदा प्रेरणा देते रहेंगे।



























Comments