*ग्रेटर नोएडा प्रदर्शन करते दौरान महिला किसान नेता की चप्पल चोरी, सोशल मीडिया पर चप्पल चोरी को लेकर सीबीआई जांच की मांग, पूरी जानकारी -*

हेडलाइंस , 607

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए तीन कृषि कानून को लेकर सोमवार को नोएडा में एक महिला किसान नेता की प्रदर्शन करने के दौरान सैंडल (चप्पल) चोरी हो गई। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा है।


दरसअल, इस महिला किसान नेता का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला किसान नेता कह रही है कि, उनका नाम ठाकुर गीता भाटी है। वह किसान संघ की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गीता भाटी का कहना है कि वह आगे किसानों के लिए लड़ाई ना लड़ सके। इसलिए मोदी सरकार और पुलिस ने उनकी सैंडल चोरी कर ली है। वह मोदी सरकार से अपनी सैंडल वापस मांग रही हैं। उनका कहना है कि मोदी सरकार में सैंडल वापस दिलवाए।


इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद ट्विटर पर ट्रिडेंट चल गया है कि गीता भाटी का सैंडल वापस करो। एक यूजर ने लिखा है कि अगर शाम तक मोदी सरकार ने गीता भाटी का सैंडल वापस नहीं किया तो सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top