बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस

जनपत की खबर , 664

लखनऊ । नगर क्षेत्र जोन एक के बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में बड़े ही धूमधाम के साथ 74वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बताया गया कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। उन्होंने बताया कि देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। स्कूल की छात्रा अलशिफा ने बात को दोहराते हुए बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी स्वाती शुक्ला, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती पप्पी राजपूत, राजेश जैसवाल, अध्यापिका सुनीता यादव व कई अभिभावक मौजूद रहे। झण्डारोहण के उपरांत सभी बच्चों नें देशभक्ति गानों पर एक से एक बढ़कर यादगार प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top