पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

अन्य खबरे , 303

लखनऊ ।  आज श्री जय नारायण मिश्र स्नाकोतर महावविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की 'एकता' एवं 'भावना' यूनिट के द्वारा पोस्टर एवं  स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसकी थीम भारत में होने वाले *जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगो* रही। छात्रों ने लोगो पर अनेक थीम, रंगों व स्लोगन्स का प्रदर्शन पोस्टरों पर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शाह, 'एकता' यूनिट के  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष  मिश्रा एवं 'भावना' यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरिजेश त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। 
      कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया,जिसमें बी0 ए0 तृतीय वर्ष की छात्राओं अनन्या कुमारी ने प्रथम, रैना अम्बेश ने द्वितीय एवं बी0ए0 द्वितीय वर्ष की किरन कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विजेताओं को प्राचार्या डॉ. मीता शाह के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 

Related Articles

Comments

Back to Top