उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को -ए ++ की मिली रैंकिंग के लिए दी बधाई ।

अन्य खबरे , 260

 लखनऊ: 17 जनवरी 2023

 उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए ++  की मिली रैंकिंग के लिए बधाईयां दी हैं।
श्री उपाध्याय ने कहा है कि प्रदेश में  मा०राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल,के कुशल निर्देशन एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के नेतृत्व में  प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम और मापदंड स्थापित किए जा रहे हैं और अभी उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार के प्रयास निरंतर जारी हैं।
2017 से पूर्व प्रदेश में एक भी विश्वविद्यायलय A रैंक में भी नहीं था,अब प्रदेश के दो विश्वविद्यालय सर्वोच्च A++ रैंक प्राप्त कर चुके हैं,और लगभग सात अन्य विश्वविद्यालय इसी रैंक पाने के मुहाने पर आ चुके हैं।
शेष शीघ्रता से रैंकिग में प्रगति पथ पर हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय को भी  नैक  द्वारा ए++ की रैंकिंग मिली चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top