कृषि क्षेत्र को शासन से मिलीं अनेक वित्तीय स्वीकृतियां

अन्य खबरे , 282

लखनऊ : 16 दिसंबर, 2023

कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि प्रसार, कृषि निवेश तथा तकनीकी प्रबंधन की उप योजना कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम 2022-23 के क्रियान्वयन हेतु 1252.285 लाख की वित्तीय स्वीकृति तैयार की गयी है।

उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था, गन्ना विभाग एवं उद्यान विभाग के राजस्व मदों की नवीन परियोजनाओं हेतु 1908.60 लाख हेतु सन्दर्भित की गयी है। जिसमें उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था हेतु 200 लाख, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत गन्ना उत्पादन की योजनाओं हेतु 540 लाख तथा गन्ना विभाग की गन्ना उत्पादन योजनाओं के अन्तर्गत 360 लाख कुल High quality sugarcane seed production and distrivbution programme a Enhancing sugarcane production in up लिए 900 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आरकेवीआई योजना के अन्तर्गत उद्यान विभाग पूँजीगत योजनाओं के अन्तर्गत परियोजनाओं हेतु 1180.11 लाख (11 करोड़ 80 लाख 11 हजार) प्रस्तावित नवीन परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कुल धनराशि 1908.60 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। Betel vine development in Uttar Pradesh under RKVY के अन्तर्गत 70 लाख, Horticulture Development Programme for 30 Non-NHM Districts under RKVY के अन्तर्गत 700.00 लाख तथा Modernization of Government cold storge aliganj lucknow and administrative के मद में 808.60 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गयीं हैं। इसके साथ ही उद्यान विभाग की modernization of government cold storage, Aliganj Lucknow And strengthening of government nurseries and forms हेतु 435 लाख एवं राजकीय 09 जनपदों में 23 राजकीय औद्योनिक पौधशालाओं / प्रक्षेत्रों पर सुदृढ़ीकरणों 745.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि०वि० बांदा के अन्तर्गत Development of integrate model for promoting conjunctive and multiple use of surface and groundwater resources in Bundelkhand region" हेतु 207.20 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि०वि०, बांदा के अन्तर्गत टाइप-1 आवास के 12 आवासों के निर्माण हेतु 135.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है । बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि०वि०, बांदा हेतु गैर वेतन (विश्वविद्यालय) हेतु 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक वि०वि०, बांदा परिसर में केन नदी से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नवीन पम्प नहर के रख-रखाव एवं संचालन हेतु 50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top