मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व

हेडलाइंस , 1059

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा इस दिन लोग गंगा या अन्य पावन नदी में स्नान कर भगवान सूर्य की उपासना करते हैं इस दिन दान पुण्य करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन को नए फल और नए ऋतु के आगमन के लिए मनाया जाता है जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ के लड्डू खाए जाते हैं इसके साथ ही इस दिन खिचड़ी खाने की भी प्रथा चली आ रही है।
जानिए इस दिन क्यों बनाई जाती है खिचड़ी
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा सालों से चली आ रही है कहा जाता है कि खिलजी के आक्रमण के दौरान नाथ योगियों के पास खाने के लिए कुछ नहीं था तब बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और हरी सब्जियों को एक साथ पकाने की सलाह दी थी तबसे इस दिन खिचड़ी खाने और बनाने का रिवाज चला आ रहा है खिचड़ी को पौष्टिक आहार के रूप में भी ग्रहण किया जाता है मकर संक्रांति के दिन जगह जगह खिचड़ी का भोग चढ़ाया जाता है इस दिन बाबा गोरखनाथ मंदिर में भी खिचड़ी का भोग लगाया जाता है....

Related Articles

Comments

Back to Top