कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान को लॉन्च किया गया
अन्य खबरे Jan 14, 2023 at 09:36 PM , 451लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश आज़म वारसी ने जारी बयान में जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन श्रीमती पंखुडी पाठक जी द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान को लॉन्च किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के आम जनमानस जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फ़ेसबुक ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि पर दिन रात अपनी स्वेच्छा से भारत के संविधान, एकता, भाइचारे, और सत्य की लड़ाई लड़ते हैं उनको उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग से संगठनात्मक रूप से जुड़ने का अह्वाहन किया गया है। इच्छुक व्यक्ति को जुड़ने हेतु सोशल मीडिया द्वारा गूगल फार्म जारी किया गया जो कि उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया की अधिकारिक डिजिटल प्लेटफार्म फेसबुक पेज इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश, टि्वटर हैंडल INCUttarPradesh पर उपलब्ध है।






_page-0001.jpg)




















Comments